बटलर ने कहा, "चैंपियंस ट्रॉफी में मिली दो हार के बाद टीम का सफर खत्म हो गया। मैं इस हार से दुखी हूं। मेरी कप्तानी में यह टूर्नामेंट महत्वपूर्ण होने वाला था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। टीम के साथ ब्रेंडन मैकुलम के आने के बाद, मैं उनके साथ काम करने और टीम को आगे ले जाने के लिए उत्साहित था, लेकिन चीजें उम्मीद के अनुरूप नहीं हुईं, इसलिए मुझे लगता है कि बदलाव के लिए यह सही समय है।"