पहले सेमीफाइनल मुकाबला दुबई में 4 मार्च को खेला जाएगा, जहां भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीम से हो सकता है। दूसरा मुकाबला लाहौर में 5 मार्च को खेला जाएगा, जहां न्यूजीलैंड का मुकाबला होगा। हालांकि दोनों टीमों के प्रतिद्वंद्वियों का फैसला भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच होने वाले ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले के बाद ही होगा। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा।