29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL ऑक्शन के नाम पर जोस बटलर ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को चिढ़ाया, देखें वीडियो

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चल रही वनडे सीरीज़ के दौरान इंग्लिश कप्तान जोस बटलर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरॉन ग्रीन के मज़े लेते दिखाई दे रहे है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 18 Nov 2022, 4:43 PM IST

jos_buttler.jpg

Jos Buttler

टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2022 की विजेता इंग्लैंड (England) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज़ शुरू हो चुकी है। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर 19 गेंद बाकी रहते 6 विकेट से जीत दर्ज की। हालांकि इस मैच में कुछ ऐसा भी हुआ जिसकी चर्चा भारत में भी हो रही है, क्योंकि यह आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) से संबंधित है। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) ने इस मैच में कुछ ऐसा किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।


आईपीएल के नाम पर कैमरॉन ग्रीन को चिढ़ाया

दरअसल दूसरी पारी के दौरान जब ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज़ी चल रही थी, तो कैमरॉन ग्रीन क्रीज़ पर मौजूद थे। वहीँ इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर विकेट के पीछे कीपिंग कर रहे थे। ऑस्ट्रेलिया को जीत की तरफ बढ़ते देख बटलर ने ग्रीन के मज़े लेते हुए उन्हें चिढ़ाने का नया और हास्याप्रद तरीका इस्तेमाल किया। जिस समय इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज़ लियाम डॉसन गेंदबाज़ी कर रहे थे, ग्रीन शॉट खेलने की कोशिश करते है। ऐसे में बटलर ने विकेट के पीछे से ग्रीन को चिढ़ाते हुए कहा, "किसी को शॉट खेलते देख अच्छा लगा, डॉस। ओह....कोई अपनी छाप छोड़ना चाह रहा है, कोई अपनी छाप छोड़ना चाह रहा है, डॉस। बड़ा ऑक्शन आ रहा है, डॉस।"

इसके ज़रिए बटलर आईपीएल (IPL) के नाम पर ग्रीन को चिढ़ा रहे थे, कि ग्रीन अपनी छाप छोड़कर आईपीएल के अगले महीने होने वाले मिनी ऑक्शन में आईपीएल फ्रेंचाइज़ीस को प्रभावित करना चाहते है।


यह भी पढ़ें- शरत कमल बने ITTF एथलीट आयोग के पहले भारतीय सदस्य

23 दिसंबर को होगा मिनी ऑक्शन


आईपीएल के 2023 सीज़न के लिए एक मिनी ऑक्शब 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाला है। इसके लिए सभी फ्रेंचाइज़ीस ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों और रिलीज़ किए खिलाड़ियों की लिस्ट शेयर कर दी है। ऐसे में मौजूदा पर्स राशि (सभी टीमों की बकाया पर्स राशि अलग-अलग है) के आधार पर सभी फ्रेंचाइज़ीस को रिलीज़ किए हुए और ऑक्शन में शामिल नए खिलाड़ियों को खरीदने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2022: फैंस को दी गई सलाह, इस तरह के कपड़े पहनने से बचे