14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NZ vs IRE: जॉश लिटिल की हैट्रिक, न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को दिया 186 रनों का लक्ष्य

NZ vs IRE: न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन के शानदार अर्धशतक के बाद आयरलैंड के स्पिन गेंदबाज जॉश लिटिल की हैट्रिक। न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को 186 रनों का लक्ष्य दिया है। कप्तान विलियमसन ने 35 गेंद पर 61 रन की पारी खेली।

2 min read
Google source verification
nz_vs_ire.jpg

New Zealand vs Ireland T20 world cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 का 37वां मुक़ाबला न्यूजीलैंड और आयरलैंड के बीच खेला जा रहा है। एडिलेड के द ओवल ग्राउंड में खेले जा रहे इस मैच में आयरलैंड जॉश लिटिल की बेहतरीन हैट्रिक के बावजूद न्यूजीलैंड को 185 रनों का विशाल स्कोर बनाने से नहीं रोक पाई। न्यूजीलैंड के लिए कप्तान केन विलियमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 185 रन बनाए हैं। टीम के कप्तान विलियमसन ने सबसे ज्यादा 35 गेंद पर 61 रन बनाए। अपनी इस पारी में विलियमसन ने पांच चौके और तीन सिक्स लगाए हैं। वहीं आयरलैंड के लिए स्पिन गेंदबाज जॉश लिटिल ने बेहतरीन हैट्रिक लेते हुए 3 विकेट झटके।

इस मैच में न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी रही। दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर हैरी टेक्टर ने मिड ऑफ पर कॉन्वे का कैच छोड़ दिया। गेंद उनके हाथ से लगकर छिटक गई। इस जीवनदान के बाद न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन ऐलेन और विकेट कीपर बल्लेबाज डेवन कॉन्वे ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की।

न्यूजीलैंड की टीम को छठे ओवर यानी पावरप्ले के आखिरी ओवर में पहला झटका लगा। मार्क एडेयर ने फिन एलेन को फियोन के हाथों कैच कराया। एलेन 18 गेंदों में पांच चौके और एक सिक्स की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए। उनेक बाद कप्तान केन विलियम्सन क्रीज़ पर आए। विलियम्सन ने डेवन कॉन्वे के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और दूसरे विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी की। लेकिन तभी 12वें ओवर में डेलानी ने डेवोन कॉन्वे को मार्क एडेयर के हाथों कैच कराया। उन्होंने 33 गेंदों में 22 रन बनाए।

इसके बाद 14वें ओवर की पहली गेंद पर डेलानी ने ग्लेन फिलिप्स को डॉकरेल के हाथों कैच कराया। फिलिप्स नौ गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में फिलिप्स ने दो चौके और एक सिक्स लगाया। इसके बाद विलियम्सन का साथ देने ऑलराउंडर डैरिल मिचेल आए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की। लेकिन इसके बाद जो हुआ वह किसी ने नहीं सोचा था। आयरलैंड के स्पिन गेंदबाज जॉश लिटिल ने एक के बाद एक न्यूजीलैंड को तीन झटके दिये और इस टी 20 वर्ल्ड कप की पहली हैट्रिक अपने नाम की।

लिटिल ने 19वे ओवर की दूसरी गेंद पर विलियमसन को मार्क ऐडेर को कैच आउट कराया। अगली गेंद पर जिमी नीशम को गोल्डन डक पर एलबीडबल्यू आउट किया। वहीं चौथी गेंद पर मिचेल सैंटनर को भी गोल्डन डक पर एलबीडबल्यू आउट कर पवेलियन भेज दिया।