भारतीय गेंदबाजों की तारीफ की
हाल ही केन विलियमसन ने भारतीय गेंदबाजों की तारीफ भी की थी। विलियमसन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि भारतीय खेमे के पास शानदार गेंदबाजी आक्रमण है। यकीनन वह एक मजबूत टीम है। साथ ही उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया पर उन्होंने भारतीय टीम की गेंदबाजी को गहराई से देखा। विलियमसन का कहना है कि भारति की तेज गेंदबाजी और स्पिन विभाग टीम की ताकत है। साथ ही विलिसमसन ने कहा कि उनकी टीम के बल्लेबाज भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के खिलाफ भी अच्छी लड़ाई की उम्मीद कर रहे हैं। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिसके खिलाफ उन्होंने अपने करियर में कई टूर्नामेंटों का आनंद लिया है।