8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2020: मुंबई इंडियंस की तरफ से Kieron Pollard ने 150 मैच खेले, हासिल किया खास मुकाम

Highlights इस मैच को मुंबई इंडियंस ने दो बार की आईपीएल चैम्पियन टीम केकेआर को 49 रनों से हरा दिया। मुंबई इंडियंस की तरफ से पोलार्ड को मैच के लिए एक खास जर्सी भी दी गई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 26 Sep 2020, 10:11 AM IST

Kieron Pollard

इंडियन प्रीमियर लीग

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बुधवार मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच हुआ मैच एक खिलाड़ी के नाम रहा। ये नाम है कीरोन पोलार्ड का, जिन्होंने मुंबई इंडियंस की तरफ से 150 मैच खेले हैं। ये ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे चार बार टूर्नामेंट जीतने वाले रोहित शर्मा भी नहीं बना सके हैं। ये उपलब्धि उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हासिल की। इस मैच को मुंबई इंडियंस ने दो बार की आईपीएल चैम्पियन टीम केकेआर को 49 रनों से हरा दिया।

इस मैच की खास बात ये है कि इसे शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस की तरफ से पोलार्ड को एक खास जर्सी भी दी गई थी। इस पर 150 नंबर लिखा हुआ था। मुंबई इंडियंस ने ट्वीट कर कहा कि 'हमारे लिए 150 आईपीएल मुकाबले खेलने वाले पहले खिलाड़ी। शाबाश पॉली।' इसके अलावा टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने भी उन्हें खास संदेश दिया। उन्होंने लिखा कि 'आप एक लीजेंड हो। मुझे 200 से कम कुछ भी मंजूर नहीं है...आप सबसे ऊपर हो।'

गौरतलब है कि कीरोन पोलार्ड से पहले आईपीएल में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले विदेश खिलाड़ियों में सिर्फ एबी डीविलियर्स ही पहुंचे हैं। उन्होंने 155 मैच आईपीएल में खेले हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा अभी किसी विदेशी खिलाड़ी आईपीएल में इतने मैच नहीं खेले हैं। ये दोनों काफी लंबे अरसे आईपीएल में खेल रहे हैं। कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल के साथ मुंबई इंडियंस के लिए चैम्पियंस लीग मैच भी खेलेे हैं। उन्होंने 22 मैच इस टीम के लिए खेले हैं। इस तरह मुंबई के लिए उन्होंने कुल 172 मैच खेले हैं।

टीम अब तक चार बार खिताब हासिल कर चुकी है। इसका श्रेय पोलार्ड को भी जाता है। वे लगभग हर मैच में खेले हैं और अच्छा स्कोर भी किया है। उनकी कप्तानी में वेस्टइंडीज के टी20 टूर्नामेंट सीपीएल में खिताब हासिल किया। उनका टी-20 क्रिकेट में काफी लंबा अनुभव रहा है। पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए लगभग हर मैच में अपना योगदान दिया है। तभी उनके कुल मैचों की संख्या यहां तक पहुंची है।