
नई दिल्ली।भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व टेस्ट विकेटकीपर किरन मोरे को अमेरिका ने अपनी क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है।
मोरे श्रीलंका के पुब्दु दसानायके की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। दसानायके का कार्यकाल इसी साल मार्च में समाप्त हो गया था। उनके कार्यकाल को हालांकि दिसंबर-2019 तक के लिए बढ़ा दिया गया था।
दसानायके के मार्गदर्शन में अमेरिका क्रिकेट टीम ने हांग कांग को 84 रनों से हराकर वनडे में अंतर्राष्ट्रीय टीम का दर्जा हासिल किया था।
किरन मोरे बीते सालों में इंडियन प्रीमियर लीग ( आईपीएल ) में मुंबई इंडियंस के साथ विकेटकीपिंग सलाहकार के तौर पर काम कर चुके हैं।
भारत के ही सुनील जोशी और प्रवीण आमरे को भी लिया साथः
किरन मोरे के अलावा अमेरिका ने पूर्व भारतीय स्पिनर सुनील जोशी को अपनी टीम का स्पिन गेंदबाजी सलाहकार नियुक्त किया है। इसके अलावा प्रवीण आमरे और केरन पॉवेल को बल्लेबाजी सलाहकार बनाया है।
Updated on:
14 Jul 2019 03:14 pm
Published on:
14 Jul 2019 11:31 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
