
Chetan Sakariya
आईपीएल (IPL) शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। 22 मार्च को आईपीएल 2025 का पहला मैच खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियंस केकेआर - कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR - Kolkata Knight Riders) और आरसीबी - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB - Royal Challengers Bengaluru) एक बार फिर आईपीएल के मैदान में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। केकेआर जहाँ आईपीएल के बैक-टू-बैक दो खिताब अपने नाम करने के इरादे से इस टूर्नामेंट में खेलेगी, तो आरसीबी को अभी भी अपने पहले खिताब की तलाश है। लेकिन आईपीएल शुरू होने से पहले ही डिफेंडिंग चैंपियंस केकेआर को एक बड़ा झटका लग गया है।
केकेआर के तेज़ गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही चोट के चलते बाहर हो गए हैं। उमरान के बाहर होने से केकेआर के फैंस काफी निराश हैं।
चोटिल उमरान की जगह केकेआर ने चेतन सकारिया (Chetan Sakariya) को टीम में शामिल करने के फैसला लिया है। चेतन पिछले साल भी कोलकाता नाईट राइडर्स का हिस्सा थे, लेकिन एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। लेफ्ट आर्म पेसर के तौर पर चेतन के प्लेइंग-11 में शामिल होने की अच्छी संभावना जताई जा रही है। गौरतलब है कि चेतन को इस बार के आईपीएल मेगा ऑक्शन में किसी टीम ने नहीं खरीदा था, लेकिन उमरान के चोटिल होने की वजह से अब उन्हें डिफेंडिंग चैंपियंस के लिए खेलने का मौका मिलेगा।
Updated on:
17 Mar 2025, 2:12 PM IST
Published on:
17 Mar 2025, 1:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.