
KKR vs PBKS : इंडिया प्रीमियर लीग के 53वें मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन पर खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स की टीम में शॉर्ट के जगह भानुका को मौका मिला है। वही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (c), भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (w), सैम कुरेन, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज (डब्ल्यू), वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (सी), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती
कोलकाता और पंजाब का हेड टू हेड रिकॉर्ड
कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच अभी तक कुल 31 आईपीएल मैच खेले गए हैं। इनमें से केकेआर ने 20 तो पंजाब का महज 11 मैच में जीत मिल सकी है। आईपीएल के इसी सीजन में पंजाब ने 11वीं जीत हासिल की है। हालांकि ओवरऑल कोलकाता का पलड़ा भारी रहा है।
ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट
बता दें कि ईडन गार्डन्स में अब तक आईपीएल के 81 मैच खेले गए हैं। जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 34 तो बाद में बैटिंग करने वाली टीम 47 बार जीती है। यहां की विकेट बल्लेबाजों की मददगार रही है। ऐसे में टॉस इस मुकाबले में एक बार फिर महत्वपूर्ण भूमिका में होगा। क्योंकि टॉस जीतने वाली टीम पहले निश्चित रूप से गेंदबाजी का फैसला लेगी।
कोलकाता के मौसम का हाल
एक्यूवेदर वेबसाइट के अनुसार, कोलकाता में 8 मई को मौसम साफ रहेगा। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि इस दौरान करीब 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। सोमवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
कोलकाता बनाम पंजाब के मैच का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
भारतीय समयानुसार, कोलकाता बनाम पंजाब के मैच का सीधा प्रसारण आप आज 8 मई को शाम 7.30 बजे से देख सकते हैं। इससे पहले 7 बजे टॉस होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा एप्लीकेशन और वेबसाइट पर देख सकते हैं।
Published on:
08 May 2023 07:09 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
