11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RCB vs DC: केएल राहुल का बेहतरीन अर्धशतक, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने लगाया जीत का चौका

RCB vs DC: पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 163 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 17.5 ओवर में चार विकेट खोकर 169 रन बनाए और छह विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Apr 10, 2025

Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals, IPL 2025: गेंदबाजों के किफायती प्रदर्शन के बाद केएल राहुल (नाबाद 93) की बेहतरीन विस्फोटक पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 24वें मुकाबले में 13 गेंदे शेष रहते रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल के इस सत्र में यह लगातार चौथी जीत है।

164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 30 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गवां दिये। फाफ डुप्लेसी (दो), जेक फ्रेजर-मक्गर्क (सात) और अभिषेक पोरेल (सात) रन बनाकर आउट हुये। ऐसे संकट के समय बल्लेबाजी करने आये केएल राहुल ने ना केवल पारी को संभाला तेजी के साथ रन भी बनाये। कप्तान अक्षर पटेल (15) चौथे विकेट के रूप में आउट हुये। केएल राहुल ने 49 गेंदों में सात चौके और छह छक्के लगाते हुए (नाबाद 93) रनों की मैच विजयी पारी खेली। ट्रिस्टन स्टब्स

ने 23 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाते हुए (नाबाद 38) रन बनाये। दिल्ली कैपिटल्स ने 17.5 ओवर में चार विकेट पर 169 रन बनाकर मुकाबला छह विकेट से जीत लिया। केएल राहुल ने छक्का जड़ अपनी टीम को जीत दिलाई।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार दो विकेट लिये। यश दयाल और सुयश शर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए फिल सॉल्ट और विराट कोहली की सलामी जोड़ी ने तूफानी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। चौथे ओवर में विप्रज निगम और विकेटकीपर केएल राहुल ने फिल सॉल्ट काे रनआउट कर दिया। फिल साॅल्ट ने 17 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के लगाते हुए (37)रनों की पारी खेली। छठे ओवर में मुकेश कुमार ने देवदत्त पड़िक्कल (एक) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। सातवें ओवर में निगम ने विराट कोहली को आउटकर दिल्ली को तीसरी सफलता दिलाई।

विराट कोहली ने 14 गेंदों में एक चौका और दो छक्के लगाते हुए (22) रन बनाये। इसके बाद लियम लिविंगस्टन (तीन) और जितेश शर्मा (चार) रन बनाकर आउट हुये। 15वें ओवर में कुलदीप यादव ने कप्तान रजत पाटीदार (25) को आउटकर दिल्ली को छठी सफलता दिलाई। बेंगलुरु का सातवां विकेट क्रुणाल पंड्या (18) के रूप में गिरा। टिम डेविड ने 20 गेंदों में दो चौके और चार छक्के लगाते हुए (नाबाद 37) रनों की पारी खेली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 163 रनों का स्कोर खड़ा किया। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कुलदीप यादव और विप्रज निगम को दो-दो विकेट मिले। मुकेश कुमार और मोहित शर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग