
KL rahul rules out IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (2023) का आधा सीजन निकाल गया है। पिछले साल की तरह इस साल भी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने अबतक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। टीम ने 9 मैच में 5 जीते हैं और 10 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। इसी बीच फ्रेंचाईजी को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान केएल राहुल चोट के चलते आईपीएल 2023 के बचे हुए सीजन से बाहर हो गए हैं।
पिछले मुक़ाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ फील्डिंग के दौरान उन्हें भयंकर चोट लगी थी। मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर फाफ डुप्लेसिस के कवर ड्राइव को बाउंड्री पर रोकने के दौरान राहुल की दाहिनी जांघ में चोट लगी थी। जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था और वे बल्लेबाजी के लिए भी नहीं आए थे।
यह भी पढ़ें - विराट और गंभीर की लड़ाई पर यूपी पुलिस ने ली ऐसी चुटकी, देखकर आप भी हो जाएंगे लोटपोट
राहुल आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मैच के बाद कैंप छोड़कर स्कैन के लिए मुंबई जाएंगे। ऐसे में राहुल की गैरमौजूदगी में उनकी जगह कप्तानी की जिम्मेदारी क्रुणाल पंड्या संभालेंगे। क्रुणाल ने केएल के चोटिल होने के बाद RCB के खिलाफ बाकी बचे मैच में कप्तानी की थी।
राहुल की चोट से टीम इंडियन को भी बड़ा झटका लगा है। अगर उनकी चोट गंभीर है तो वे 7 जून से लंदन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC)फाइनल में भी नहीं खेल पाएंगे। राहुल की ही तरह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा जयदेव उनाकदट भी आईपीएल से बाहर हो गए हैं।
यह भी पढ़ें - विराट-गंभीर पर भड़के सुनील गावस्कर, इशारों में बोले- दोनों को सस्पेंड करो
Published on:
03 May 2023 01:59 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
