4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केएल राहुल की सर्जरी हुई सफल, बताया कब करेंगे मैदान पर वापसी

KL Rahul Health Update : केएल राहुल की हेल्‍थ को लेकर बड़ा अपडेट आया है। खुद केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट करते हुए कहा है कि उनकी सर्जरी हुई है, जो कि सफल रही है। इसके साथ ही उन्‍होंने यह भी बताया है कि वह कब तक मैदान पर वापसी करेंगे।

2 min read
Google source verification
केएल राहुल की सर्जरी हुई सफल, बताया कब करेंगे मैदान पर वापसी।

केएल राहुल की सर्जरी हुई सफल, बताया कब करेंगे मैदान पर वापसी।

KL Rahul Health Update : टीम इंडिया के स्‍टार खिलाड़ी केएल राहुल चोटिल होने के कारण आईपीएल के बाद वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियशिप के फाइनल से बाहर हो चुके हैं। लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्‍तान केएल राहुल को बीते दिनों आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में फील्डिंग के दौरान चोट लग गई थी। हाल ही में केएल राहुल के ससुर सुनील शेट्टी ने उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट दिया था। वहीं अब केएल राहुल खुद अपना हेल्‍थ अपडेट दिया है। उन्‍होंने बताया है कि उनकी सर्जरी हुई है, जो कि सफल रही है। इसके साथ ही उन्‍होंने यह भी बताया है कि वह कब तक मैदान पर वापसी करेंगे।


इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया पोस्‍ट

दरअसल, केएल राहुल ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्‍ट शेयर किया है। जिसमें लिखा है कि सभी लोगों को हाय... मेरी अभी सर्जरी हुई है, जो कि सफल रही है। सर्जरी के दौरान मुझे सहज रखने के लिए डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ का बहुत-बहुत धन्यवाद। सब कुछ सुचारू रूप से हुआ। केएल की पोस्‍ट पर उनके ससुर सुनील शेट्टी और सूर्यकुमार यादव ने भी भी कमेंट किया है।

वापसी को लेकर ये बोले राहुल

इसके साथ ही केएल राहुल ने कहा है कि वह मैदान पर वापसी के लिए दृढ़ हैं। उन्होंने कहा कि अब वह ठीक होने की राह पर हैं। वह अपना सर्वश्रेष्ठ देने और मैदान पर वापसी का दृढ़ संकल्प लेते हैं। बता दें कि लंदन के ओवल में 7 से 12 जून तक होने वाले डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल के लिए टीम इंडिया में केएल राहुल की जगह ईशान किशन को मौका दिया गया है।

यह भी पढ़ें : एशिया कप की मेजबानी छिनने से बौखलाया पाकिस्‍तान, अब करेगा टूर्नामेंट का बॉयकॉट

एशिया कप से पहले वापसी पर नजर

आईपीएल और वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल से बाहर होने के बाद अब केएल राहुल की नजर एशिया कप और भारत में होने वाले वनडे वर्ल्‍ड कप से पहले फिट होकर वापसी करने पर होगी। केएल राहुल के अलावा जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत भी चोटिल हैं। पंत के वर्ल्‍ड कप से पहले फिट होने की संभावना कम है। ज‍बकि बुमराह ने अभ्‍यास शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें : वनडे वर्ल्‍ड कप के लिए 8 टीमों का ऐलान, दौड़ से बाहर हुए ये दो बड़े देश

Story Loader