
नई दिल्ली। भारत के लोकेश राहुल टीम इंडिया के मंगलवार से रिवरसाइड ग्राउंड में शुरू हो रहे काउंटी एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच में विकेटकीपिंग का जिम्मा संभालेंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इसकी पुष्टि की। टीम में ऋषभ पंत और रिद्धिमान साहा के रूप में दो नियमित विकेटकीपर मौजूद हैं। लेकिन यह दोनों मैदान पर नहीं उतरेंगे। पंत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के बाद मिले ब्रेक के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। साहा भी 24 जुलाई तक आईसोलेशन में हैं क्योंकि वह ट्रेनिंग सहायक दयानंद गरानी के संपर्क में आए थे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
बीसीसीआई ने राहुल के काउंटी खेलने की पुष्टि की
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को पुष्टि करते हुए कहा, राहुल 20 से 22 जुलाई तक होने वाले अभ्यास मैच के दौरान विकेटकीपिंग का जिम्मा संभालेंगे। पंत का नतीजा नेगेटिव आने पर और बीसीसीआई की मेडिकल टीम से मंजूरी मिलने पर वह बायो बबल में प्रवेश करेंगे।नियमित विकेटकीपरों की अनुपलब्धता भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड दौरे पर चिंता का विषय है। ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल पैर में चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। शुभमन के बाहर होने से मयंक अग्रवाल और राहुल रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाज के तौर पर विकल्प के रूप में मौजूद हैं।
राहुल के ओपनिंग करने की उम्मीद नजर आती है। टेस्ट सीरीज में भी उन्हें मध्यक्रम में बल्लेबाजी का मौका मिल सकता है। उनकी अनुपस्थिति में मयंक को काउंटी एकादश के खिलाफ ओपनिंग का मौका मिल सकता है।
टीम इस प्रकार है :
भारत : विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, रविचंद्रन अश्विन, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंटगन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव।
स्टैंडबाई खिलाड़ी : प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और अरजान नागवसवाला।
काउंटी एकादश : विल रोड्स (कप्ता), रेहान अहमद, टॉम एसपिनवेल, एथान बांबेर, जेम्स ब्राकी, जैक कारसन, जैक चैपल, हसीब हमीद, लिंडॉन जेम्स, जैक लिबी, क्रैग माइल्स, लियाम पैटपसन, व्हाइट जेम्स रीव और रॉब याट्स।
Published on:
19 Jul 2021, 10:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.