क्रिकेट

ICC इवेंट में न्यूजीलैंड से लगातार 3 मैच हार चुका है कोहली की कप्तानी में भारत,कीवी रहे हर मामले में बेहतर

दुबई में चल रहा है वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के साथ हैं न्यूजीलैंड ने लगातार तीसरी बार भारतीय टीम को आईसीसी टूर्नामेंट में हरा दिया है।

less than 1 minute read

आईसीसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड भारत के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बनता जा रहा है। मौजूदा वर्ल्डकप में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया। इससे पहले भारतीय टीम 2019 वनडे वर्ल्ड कप में और आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड से हार चुकी। गौर करने वाली बात यह है कि तीनों बार दोनों टीम के कैप्टन समान ही रहे हैं ।भारत के कप्तान विराट कोहली और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन।

2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 18 रन से हराया- 2019 के वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप हो गया और भारत ने चार ओवर के अंदर ही रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल का विकेट गंवा दिया था। उस समय न्यूजीलैंड के नए बॉलर मैट हेनरी ने दोनों ओपनर को एक-एक रन पर ही पवेलियन लौटा दिया था। एक समय भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 92 रन था। उसके बाद धोनी और जडेजा ने 116 रनों की साझेदारी निभाई। लेकिन मैच का परिणाम भारत के पक्ष में नहीं आया और भारत 18 रनों से मैच गंवा बैठा।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल- न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने इस मैच में भी भारतीय टीम को ताश के पत्तों की तरह बिखेर दिया। पहली पारी में भारतीय टीम 217 रन पर आउट हो गई जबकि दूसरी पारी में भारतीय टीम मात्र 170 रन बना पाई। भारत के बैटिंग ऑर्डर का इतने बड़े मैच में धराशाई होना यह दर्शाता है कि या तो ये दबाव नहीं झेल पाते या न्यूजीलैंड की टीम यह जानती है कि भारत को कैसे काबू में रखना है। पूरे मैच में 7 विकेट लेने वाले का काइल जैमिसन को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया था।

Published on:
02 Nov 2021 03:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर