29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दक्षिण अफ्रीका को 5-1 से रौंदना चाहते है कप्तान कोहली

इस जीत से खुश कप्तान कोहली ने कहा कि यह इतिहास रचा गया है और इसके लिए टीम के सभी खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है। अब नजरे 5-1 पर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kuldeep Panwar

•

Updated: 14 Feb 2018, 2:51 PM IST

kohli want to defeat south Africa by 5-1

पोर्ट एलिजाबेथ। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का कहना है कि उनकी टीम सीरीज को 5-1 से जीतना चाहती है। पोर्ट एलिजाबेथ में मंगलवार को खेले गए छह वनडे मैचों की सीरीज के पांचवें मैच में 73 रनों से जीत हासिल कर भारत ने इस सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया है।

ये भी पढ़े - IND vs RSA : कोहली ब्रिगेड ने रचा इतिहास, दक्षिण अफ्रीका को 73 रनों से रौंदा

इतिहास रचा गया है
इस जीत से खुश कप्तान कोहली ने कहा कि यह इतिहास रचा गया है और इसके लिए टीम के सभी खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है। कोहली ने कहा, "मैं इस जीत से बहुत खुश हूं। टीम का एक और शानदार प्रदर्शन। यह इतिहास रचा गया है और इसके लिए सभी खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है। जोहानसबर्ग में खेले गए तीसरे टेस्ट के बाद से ही परिस्थितियां हमारे लिए अच्छी रही हैं। इस सीरीज के बाद हम तसल्ली से बैठकर यह सोचेंगे कि हमें कहां अपने खेल में सुधार करना है।"

टेस्ट का लिया बदला
कप्तान ने कहा, "छह मैचों की सीरीज में 4-1 से मिली जीत अच्छी है, लेकिन हमें निश्चित तौर पर इस सरीज पर 5-1 से कब्जा जमाना है। ऐसा भी हो सकता है कि कई अन्य खिलाड़ियों को भी मौका मिले। हालांकि, अभी सबसे महत्वपूर्ण जीतना है और इसके लिए हम कुछ भी करेंगे।" बता दें इससे पहले भारत ने दक्षिण अफ्रिक के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी जिस में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन वनडे में भारत ने बेहतरीन खेल दिखते हुए दक्षिण अफ्रीका से हिसाब चुकता कर लिया है।

वनडे सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज भी खेली जाएगी। दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच छठा और अंतिम वनडे मैच सेंचुरियन में 16 फरवरी को खेला जाएगा।