7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2024: कोलकाता में नहीं खेला जाएगा राजस्थान और KKR का मुक़ाबला! सामने आई चौंकाने वाली वजह

रामनवमी और लोकसभा चुनाव 2024 के चलते बंगाल प्रशासन इस मैच में पर्याप्त सुरक्षा देने को लेकर असमंजस में है। ऐसे में बीसीसीआई एक सामने एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। इसको लेकर बोर्ड लगातार क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) से चर्चा कर रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
kkr_vs_rr.jpg

KKR vs RR match Reschedule, IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 शुरू हो चुका है। इस सीजन का 32वां मुक़ाबला दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। यह मैच 17 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला जाना है। लेकिन इस मैच में संकट के बादल मंडरा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस मैच को किसी और स्थान पर कराने या इसे पुनःनिर्धारित करने पर विचार कर रहा है।

दरअसल रामनवमी और लोकसभा चुनाव 2024 के चलते बंगाल प्रशासन इस मैच में पर्याप्त सुरक्षा देने को लेकर असमंजस में है। ऐसे में बीसीसीआई एक सामने एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। इसको लेकर बोर्ड लगातार क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) से चर्चा कर रहा है। बोर्ड ने पहले ही फ्रेंचाइजी और ब्रॉडकास्टर को इस बात के संकेत दे दिए गए हैं।

बीसीसीआई इस मैच को या तो किसी और मैदान में कराएगा या फिर इसे एक दो दिन के लिए पुनःनिर्धारित भी किया जा सकता है। इस मामले को लेकर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। बता दें चुनाव के चलते पहले ही बीसीसीआई ने लीग का कार्यक्रम दो चरण में बनाया है। शुरुआत में बोर्ड ने इस टूर्नामेंट के 21 मैचों का कार्यक्रम घोषित किया और लोकसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा के बाद शेष 53 मैचों का शेड्यूल घोषित किया था।

बीसीसीआई ने कार्यक्रम तैयार करने के दौरान इस बात का पूरा ख्याल रखा कि किसी भी स्थिति में होम अवे प्रारूप में दिक्कत ना आए।