9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026: घटक गेंदबाजी से KKR ने सब को चौंकाया, पिछले चार मैचों में विरोधी टीम को 170 के अंदर रोका, जीते सभी मैच

10 मैचों में चार जीत और छह हार के साथ केकेआर के सात अंक हैं और -0.169 के नेट रन रेट के साथ वह वर्तमान में सातवें स्थान पर है। अगर वो शेष बचे चारों मुकाबले जीत जाती है तो उसके खाते में कुल 17 अंक होंगे और वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

May 09, 2026

KKR Commits Blunder

मैच के बीच प्‍लेयर्स से चर्चा करते कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे। (फोटो सोर्स: IANS)

Kolkata Knight Riders playoff qualification scenarios: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। 51 मुक़ाबले खेले जा चुके हैं और अब भी प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए आठ टीमों के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने शुरुआती छह मैचों में एक भी जीत हासिल न करने के बाद शानदार वापसी की है। टीम ने लगातार चार मैच जीतकर प्लेऑफ की दौड़ में खुद को मजबूती से बनाए रखा है।

KKR के गेंदबाजों ने कराई वापसी

कोलकाता नाइट राइडर्स की इस शानदार वापसी की सबसे बड़ी वजह उनकी गेंदबाजी रही है। अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती और कार्तिक त्यागी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और विरोधी टीमों को कम स्कोर पर रोकने में सफल हो रहे हैं।

पिछले चार मैचों में उन्होंने विरोधी टीमों को 170 के अंदर ही रोक दिया

  • vs RR: 155/9
  • vs LSG: 155/8
  • vs SRH: 165/10
  • vs DC: 142/8

प्लेऑफ में जाने के लिए सभी मैच जीतने होंगे

टीम ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 155, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 155, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 165 और दिल्ली कैपिटल्स (DC) को मात्र 142 रनों पर समेटा। इन चारों मैचों में केकेआर को जीत हासिल हुई। 10 मैचों में चार जीत और छह हार के साथ केकेआर के सात अंक हैं और -0.169 के नेट रन रेट के साथ वह वर्तमान में सातवें स्थान पर है। अगर वो शेष बचे चारों मुकाबले जीत जाती है तो उसके खाते में कुल 17 अंक होंगे और वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

अब प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए केकेआर को बचे हुए सभी चार मैच जीतने होंगे। उनका अगला मुकाबला 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)के खिलाफ होगा। इसके बाद 16 मई को गुजरात टाइटन्स (GT), 20 मई को मुंबई इंडियंस (MI) और 24 मई को दिल्ली कैपिटल्स से सामना है।