9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक छक्का मारते ही कीरोन पोलार्ड का महारिकॉर्ड तोड़ देंगे वैभव सूर्यवंशी, आज ऑरेंज कैप पर भी होगी नजर

Vaibhav Sooryavanshi record: आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) का मुकाबला है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इतिहास रचने की दहलीज पर हैं। उन्हें पोलार्ड को पीछे छोड़ने के लिए बस एक सिक्स चाहिए।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

May 09, 2026

Vaibhav Sooryavanshi in mumbai indians

वैभव सूर्यवंशी (Photo - IANS)

Vaibhav Sooryavanshi record: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सातवें आसमान पर होगा। शाम 7:30 बजे जब राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) की टीमें आमने-सामने होंगी, तो सबकी नजरें 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर होंगी। वैभव आज सिर्फ एक छक्का लगाते ही वेस्टइंडीज के दिग्गज कीरोन पोलार्ड का सालों पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे।

पोलार्ड से मीलों आगे वैभव

वैभव सूर्यवंशी टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने के बेहद करीब हैं। उन्होंने अब तक सिर्फ 27 पारियों की 511 गेंदों पर 99 छक्के जड़ दिए हैं। फिलहाल यह रिकॉर्ड कीरोन पोलार्ड के नाम है, जिन्होंने 100 छक्के पूरे करने के लिए 843 गेंदें ली थीं। यानी वैभव उनसे कहीं कम गेंदों में यह कारनामा करने वाले हैं।

ऑरेंज कैप की रेस में फिर नंबर-1 बनने का मौका

सीजन की शुरुआत में वैभव ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर थे, लेकिन फिलहाल वह 404 रनों के साथ पांचवें नंबर पर खिसक गए हैं। अभी हेनरिक क्लासेन (494 रन) पहले नंबर पर हैं। वैभव को फिर से ऑरेंज कैप हासिल करने के लिए आज गुजरात के खिलाफ कम से कम 91 रनों की पारी खेलनी होगी। खास बात यह है कि वैभव ने अपने 404 में से 350 से ज्यादा रन सिर्फ चौकों और छक्कों से बनाए हैं।

जेमिसन से हुई थी तीखी भिड़ंत

पिछले मैच में वैभव का दिल्ली के गेंदबाज काइल जेमिसन के साथ जबरदस्त टकराव देखने को मिला था। वैभव ने जेमिसन को चौका मारा, तो अगली ही गेंद पर जेमिसन ने उन्हें बोल्ड कर दिया। विकेट के बाद जेमिसन ने जिस तरह आक्रामक जश्न मनाया, उसकी काफी आलोचना हुई और BCCI ने उन पर डिमेरिट पॉइंट का जुर्माना भी लगाया।

रिकॉर्ड्स के बेताज बादशाह हैं वैभव

  • वैभव ने मात्र 36 गेंदों में 103 रन बनाए हैं, जो IPL इतिहास का तीसरा सबसे तेज और किसी भी भारतीय का सबसे तेज शतक है।
  • उन्होंने एक पारी में 12 छक्के लगाकर मुरली विजय (11 छक्के) का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
  • वैभव ने सिर्फ 227 गेंदों में अपने आईपीएल करियर के 500 रन पूरे किए, जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने इसके लिए 260 गेंदें ली थीं।

आज फिर जयपुर को है शतक का इंतजार

बता दें कि पिछली बार जब इसी सवाई मानसिंह स्टेडियम में मैच हुआ था, तब वैभव ने तूफानी शतक जड़ा था और राजस्थान ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी। आज फिर जयपुर के फैंस को उम्मीद है कि वैभव का बल्ला आग उगलेगा और पोलार्ड का रिकॉर्ड जयपुर की धरती पर ही टूटेगा।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग