29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ind vs Eng T20: कुलदीप ने रचा एक और किर्तिमान, ऐसा करने वाले विश्व के इकलौते खिलाड़ी

कुलदीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। टी20 क्रिकेट में पांच विकेट लेने वाले कुलदीप दुनिया के पहले बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर बन गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 3 Jul 2018, 11:52 PM IST

eng

IND vs eng:

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले जा रहे तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारत के फिरकी गेंदबाज कुलदीप यादव ने इतिहास रच दिया है। कुलदीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। टी20 क्रिकेट में पांच विकेट लेने वाले कुलदीप दुनिया के पहले बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर बन गए हैं।

कुलदीप ने रचा इतिहास
इस मैच में कुलदीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए जोस बटलर, जोए रूट, एलेक्स हेल्स, जॉनी बेयरस्टो और इयोन मोर्गन को चलता किया। कुलदीप भारत के लिए टी20 मैच में 5 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। उन से पहले युजवेंद्र चहल और उमेश यादव ये कारनामा कर चुके हैं। इस मैच में भारत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को मात्र 159 रन पर रोक दिया। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन विकेट कीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने बनाए। बटलर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 69 रन बनाए। ये बटलर का पिछली 8 टी20 परियों में 7वां अर्धशतक था। उनके अलावा जेसन रॉय ने 20 गेंदों में 38 रन बनाए। उनकी पारी में पांच चौके शमिल हैं। अंत में डेविड विले ने बटलर का अच्छा साथ दिया और 15 गेंदों में 28 रनों की नाबाद पारी खेली। भारत के लिए कुलदीप यादव के अलावा उमेश यादव ने दो जबकि हार्दिक पांड्या ने एक विकेट लिया।

भारत इंग्लैंड से आज तक नहीं जीता
बता दें भारत आज तक इंग्लैंड को उनकी सरजमीं पर कभी नहीं हरा पाया है। अगर भारत ये मैच जीत जाता है तो ये उसकी इंग्लैंड में पहली टी20 जीत होगी। भारत ने हाल में ही आयरलैंड को दो टी-20 मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया। वहीं इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया को पांच वनडे मैचों की सीरीज में 5-0 से शिकस्त दी थी। दोनों टीमें अपने विजयी क्रम को यहां भी जारी रखना चाहेंगी। लिहाजा दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है।