नई दिल्ली। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को यहां द विलेज मैदान पर खेले गए दो मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में आयरलैंड को 76 रनों से शिकस्त दी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। जिसके जवाब में आयरलैंड की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट पर 132 रन ही बना सकी। भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए जबकि युजवेंद्रा चहल ने तीन विकेट हासिल किए। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दो विकेट मिले। यादव को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।