29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत के इंग्लैंड दौरे को लेकर कुंबले ने दिया बड़ा बयान, कहा ऐसी परिस्थिति में स्पिनर….

भारत के इन खराब आकड़ों के बाद भी पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज गेंदबाज अनिल कुंबले का मानना है के भारत ये सीरीज जीतेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 22 Jun 2018, 2:50 PM IST

cricket

भारत के इंग्लैंड दौरे को लेकर कुंबले ने दिया बड़ा बयान, कहा ऐसी परिस्थिति में स्पिनर....

नई दिल्ली। इस साल जुलाई में भारत इंग्लैंड दौरे पर जाएगा जहां भारत तीन वनडे, तीन टी20 और पांच टेस्ट मैच खेलेगा। ये भारत का 18वां इंग्लैंड दौरा है। भारत ने इंग्लैंड में अब तक सिर्फ 6 टेस्ट मैच जीते हैं जिनमें तीन टेस्ट पिछली चार सीरीज में जीते हैं। पिछली इंग्लैंड में खेली गयी चार सीरीज में 2 इंग्लैंड ने जीती हैं एक ड्रा रही है और एक साल 2007 में भारत ने दिग्गज राहुल द्रविड़ की कप्तानी में जीती थी।

कुंबले को है भारत पर भरोसा
भारत के इन खराब आकड़ों के बाद भी पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज गेंदबाज अनिल कुंबले का मानना है के भारत ये सीरीज जीतेगा। कुंबले का कहना है के " हमारे पास विश्व के सब अच्छे आलराउंडर हैं। हमारे पास ऐसे गेंदबाज हैं जो किसी भी टीम के 20 विकेट चटका सकते हैं और अच्छे अनुभवी बल्लेबाजी भी हैं।" इसके अलावा जम्बो ने कहा हमारी टीम के " भारतीय टीम के सभी बल्लेबाजों ने मिला के लगभग 50 मैच विदेशी पिच में खेले हैं जिसका फायदा भारत को मिलेगा"

स्पिन का होगा अहम योगदान
कुंबले ने इंग्लैंड में 10 टेस्ट खेले हैं और 41.41 औसत से 36 विकेट लिए थे। इसके अलावा इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में कुंबले ने नॉर्थहैम्पटनशायर, लेस्टरशायर और सरी की तरफ से खेला है। कुंबले ने भारतीय स्पिनरों के लिए कहा " भारतीय स्पिन गेंदबाज का इस दौरे में अहम योगदान रहेगा। जैसे की हम जानते हैं वहां की पिच इनके लिए काफी मददगार साबित होगी और पहले हाफ से पहले ही पिच स्पिन होना शुरू हो जाएगी। इंग्लैंड की परिस्थितियां मई और जून के महीने में बारिश की वजह से स्पिन गेंदबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेंगी।"

अश्विन और जडेजा पर होंगी सब की नज़र
बता दें भारतीय स्पिन गेंदबाज रविचंद्र अश्विन और रविंद्र जडेजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 3 और नंबर 5 पर काबिज़ हैं। इन दोनों के अलावा टीम के पास कुलदीप यादव जैसा प्रतिभाशाली स्पिनर भी है। भारत अपना पहला मैच एजबेस्टन में 1 अगस्त से खेलेगा जाएगा।