4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात जायंट्स की इस महिला क्रिकेटर ने कैंसर से जंग के लिए छोड़ा खेल का मैदान, नहीं खेलेंगी WPL 2024

ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज लॉरेन चीटल को कैंसर के कारण महिला प्रीमियर लीग (WPL 2024) नहीं खेल पाएंगी। लॉरेन चीटल को गर्दन की स्किन में कैंसर था, अब इस हटाने की प्रक्रिया के चलते उन्‍होंने क्रिकेट से कुछ समय के लिए ब्रेक लिया है।

2 min read
Google source verification
gujarat_giants.jpg


ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज लॉरेन चीटल को कैंसर के कारण महिला प्रीमियर लीग (WPL 2024) के साथ घरेलू सत्र नहीं खेल पाएंगी। बताया जा रहा है कि लॉरेन चीटल को गर्दन की स्किन में कैंसर था, अब इस हटाने की प्रक्रिया के चलते उन्‍होंने क्रिकेट से कुछ समय के लिए ब्रेक लिया है। बाएं हाथ की तेज गेंदबाज लॉरेन को बुधवार को ही मेडिकल प्रक्रिया से गुजरना पड़ा है। बता दें कि इससे पहले 2021 में उनके पैर का भी ऐसा ही एक ऑपरेशन हुआ था।

ऑस्‍ट्रेलियन तेज गेंदबाज लॉरेन चीटल को दिसंबर में हुई महिला प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी के दौरान गुजरात जायंट्स फ्रेंचाइजी ने अपने साथ जोड़ा था, लेकिन अब वह इसी महीने से शुरू होने जा रहे डब्ल्यूपीएल में नहीं खेल सकेंगी। इसके साथ ही वह न्यू साउथ वेल्स के साथ महिला राष्ट्रीय क्रिकेट लीग (WNCL) सीजन के शेष मुकाबलों में भी नहीं खेल पाएंगी।

ब्रेक के बाद एनएसडब्‍ल्‍यू के साथ ट्रेनिंग में लौटने का लक्ष्‍य

ईएसपीएन क्रिकइन्फो के हवाले से क्रिकेट एनएसडब्ल्यू ने एक बयान जारी करते हुए लॉरेन चीटल का हेल्‍थ अपडेट देते हुए कहा है कि चीटल का लक्ष्य अब खिलाड़ियों के निर्धारित ऑफ-सीजन यानी ब्रेक के बाद एनएसडब्ल्यू के साथ प्रशिक्षण पर लौटने का है।

यह भी पढ़ें : भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका, चोट के चलते बाहर हुआ मैच विनर

भारत के खिलाफ किया टेस्‍ट डेब्‍यू

बता दें कि लॉरेन चीटल ने पिछले साल इंग्लैंड के दौरे पर ऑस्ट्रेलिया ए के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। इतना ही नहीं उन्‍होंने महिला बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के लिए दमदार प्रदर्शन किया था। इसी फॉर्म को देखते हुए उन्‍हें मुंबई में पिछले दिनों हुए भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्‍ट मैच में ऑस्‍ट्रेलिया टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्‍यू करने का मौका मिला था।

यह भी पढ़ें : आकाश चोपड़ा ने दूसरे टेस्ट के लिए दिया प्लेइंग XI का फॉर्मूला, सरफराज-रजत दोनों का डेब्यू