वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले श्रेयस अय्यर के प्रदर्शन से वह काफी खुश हैं। वह नंबर चार पर जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं, उससे वह काफी प्रभावित हैं। नागपुर में अंतिम मैच में जब भारत ने टॉप तीन बल्लेबाजों को खो दिया तब अय्यर ने परिस्थितियों को अच्छे से संभाला। राहुल के आउट होने के बाद जब ऋषभ पंत स्ट्राइक रोटेट नहीं कर पा रहे थे। तक उन्होंने अपना गियर बदला। इसलिए वह नंबर चार के लिए सही विकल्प हैं।