टॉफेल ने कहा कि बीसीसीआई के नए अध्यक्ष सौरव गांगुली अब घरेलू क्रिकेट को मजबूत करने की बात कर रहे हैं। वह सही राह पर हैं और उम्मीद है कि उनकी इस योजना में अंपायरिंग भी शामिल होगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ अंपायरों की बात नहीं है। यह ढांचे और व्यवस्था की बात है। ऐसा माहौल तैयार करने की बात है, जहां अंपायर प्रगति कर सकें। उन्होंने इसका अर्थ समझाते हुए कहा कि आपके पास संसाधन होना चाहिए और साथ में अंपायर मैनेजर, अंपायर कोच, अंपायर ट्रेनर आदि भी होना चाहिए।