टीम इंडिया के कोच ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी की टीम इंडिया में वापसी इस बात पर निर्भर करता है कि वह कब मैदान पर वापसी करते हैं। वह आईपीएल 2020 में कैसी बल्लेबाजी करते हैं। दूसरा यह कि विकेटकीपिंग में किस तरह का उनका प्रदर्शन रहता है या फिर अन्य विकेटकीपरों का प्रदर्शन कैसा रहता है, जो धोनी का विकल्प माने जा रहे हैं। टीम इंडिया के लिहाज से आईपीएल 2020 एक बहुत बड़ा टूर्नामेंट साबित होने वाला है, क्योंकि 2020 अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप से पहले यह वह आखिरी टूर्नामेंट साबित होने वाला है, जिसके बाद 15 सदस्यीय टीम लगभग तय हो जाएगी।