गुलाबी गेंद से खेलना उनकी टीम के लिए चुनौती थी, इस बात को बांग्लादेश के कप्तान ने स्वीकार किया। उन्होंने कहा इस चुनौती को स्वीकार किया। लेकिन साथ में यह भी बोले कि इस सीरीज की कई बातें सकारात्मक रही। अपने तेज गेंदबाज इबादत हुसैन समेत बल्लेबाज रियाद और मुशिफिकुर रहीम की तारीफ की। उन्होंने यह भी कहा कि टॉस जीतकर हमने पहले बल्लेबाजी की, लेकिन अगर पहले गेंदबाजी करते तब भी यही स्थिति होती।