
Virender Sehwag
लेजेंड्स क्रिकेट लीग (Legends Cricket League) की शुरुआत एक बार दोबारा से होने जा रही है। इस मशहूर क्रिकेट लीग का दूसरा सीजन सितंबर 2022 में खेला जाएगा। इस लीग के आयोजकों ने मंगलवार को बताया कि इस बार इस लीग में 4 टीमें और लगभग 110 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, दूसरे सीजन में हिस्सा लेते हुए दिखेंगे। भारत की तरफ से कई पूर्व क्रिकेटर इसमें हिस्सा लेंगे जिसमें वीरेंद्र सहवाग (Virender sehwag) मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं।
मैदान पर एक बार फिर दिखेगा सहवाग का जलवा
बता दें कि इससे पहले इस लीग के पहले सीजन में श्रीलंका, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। पहले सीजन में 3 टीमें जिसमें भारत, एशिया और शेष विश्व की टीमें थी। लेकिन इस बार आयोजकों ने बताया है कि सितंबर में शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में 4 टीमें हुए चार टीमें हिस्सा लेती हुई नजर आएंगी और लगभग 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इस लीग में खेलेंगे। वहीं भारत के वीरेंद्र सहवाग इस लीग में मुख्य आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे।
वीरेंद्र सहवाग के अलावा इस क्रिकेट लीग में इरफान पठान और यूसुफ पठान भी खेलते हुए नजर आएंगे।दूसरे सीजन के वीरेंद्र सहवाग के अलावा पठान बंधुओं ने भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की पुष्टि कर दी है। बता दें कि पहले सीजन में वीरेंद्र सहवाग के अलावा इरफान पठान, यूसुफ पठान, मुनाफ पटेल, नमन ओझा और स्टुअर्ट बिन्नी जैसे पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने इस लीग में हिस्सा लिया था।
यह भी पढ़ें - टेस्ट मैच हारने के बाद टी20 और वनडे में हिसाब चुकता करेगी Team India, जानिए इंग्लैंड दौरे का पूरा शेड्यूल
लीजेंड्स क्रिकेट लीग (Legends Cricket League) के आयुक्त और पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि क्रिकेट के मैदान पर लेजेंड्स की वापसी हो रही है दुनिया भर के पूर्व खिलाड़ी, इस साल खेलते हुए नजर आएंगे। टूर्नामेंट के पहले सीजन में भारत, पाकिस्तान श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटरों ने तीन टीमें में भाग लिया था। लेकिन इस बार आईपीएल की तरह चार फ्रेंचाइजी टीमें इस लीग में हिस्सा लेंगी।
यह भी पढ़ें - 3 बड़े कारण जिसकी वजह से टीम इंडिया को मिली एजबेस्टन टेस्ट मैच में हार
Updated on:
06 Jul 2022 02:56 pm
Published on:
06 Jul 2022 02:50 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
