नई दिल्ली। बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (Shakib al hasan) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीें ले रही हैं। ढाका प्रीमियर (Dhaka Premier) में अंपायर के फैसले पर आपत्ति जताने और गुस्सा जाहिर करने के मामले में उन पर 3 मैचों का बैन और 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। दरअसल, क्रिकेट मैच में शाकिब (Shakib) ने अंपायर से एलबीडब्ल्यू की अपील की थी जिसे ठुकराने के बाद वे गुस्सा हो गए और उन्होंने स्टंप्स को लात मारी और अंपायर से बदतमीजी की थी। हालांकि, क्रिकेट के इतिहास में यह मामला नहीं जब किसी खिलाड़ी ने अंपायर से बदतमीजी की हों बल्कि इससे पहले भी कई खिलाड़ी ऐसा कर चुके हैं। आइए जानते हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जो अंपायर के फैंसलों पर आपत्ति जताने के बाद अपना आपा खो बैठे थे।