Lionel Messi India Visit: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी लंबे अंतराल के बाद भारत आ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दिग्गज फुटबॉलर 13 से 15 दिसंबर तक भारत में रहेंगे और तीन शहरों दिल्ली, कोलकाता और मुंबई का दौरा करेंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने लियोनेल मेसी के मुंबई दौरे की पुष्टि की और बताया कि वह 14 दिसंबर को वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। यदि सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो लियोनेल मेसी मौजूदा और पूर्व क्रिकेटरों सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, एमएस धोनी और रोहित शर्मा के संग सेवन-ए-साइड क्रिकेट भी खेल सकते हैं। सारी चीजें तय होने पर आयोजक इस संबंध में जानकारी देंगे।