नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। बारिश से बाधित इस मैच भारत की स्थिति बेहद ख़राब है। मेजबान इंग्लैंड ने क्रिस वोक्स, जॉनी बेयरस्टो और सैम कुरैन की अच्छी बल्लेबाजी के दम पर भारत पर 289 रनों की बड़ी बढ़त बना ली है।