क्रिकेट

IPL 2023: मोहसिन ने आखिरी ओवर में बचाए 11 रन , लखनऊ ने मुंबई को पांच रन से हराया

IPL 2023: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस को पांच रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही लखनऊ की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है। इस मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई की टीम 172 रन ही बना पाई और मैच पांच रन से हार गई।

less than 1 minute read

Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वे सीजन का 63वां मुक़ाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) और मुंबई इंडियन (MI) के बीच खेला गया गया। लखनऊ के अटल विहारी बाजपई एकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्ले से और फिर गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 5 रन से हरा दिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 177 रन बनाए हैं। टीम के लिए मार्कस स्टोइनिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया है। स्टोइनिस ने 47 गेंद में आठ सिक्स और चार चौके की मदद से नाबाद 89 रन बनाए हैं। उनके अलावा कप्तान क्रुणाल पांड्या ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और वे अर्धशतक से चूक गए। पांड्या ने 42 गेंद पर नाबाद 49 रनों की पारी खेली। मुंबई के लिए जेसन बेहरेनडॉर्फ ने दो विकेट चटकाए।

जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए ईशान किशन ने 39 गेंद पर 59, कप्तान रोहित शर्मा ने 35 गेंद पर 37 और टिम डेविड ने 19 गेंद पर नाबाद 32 रन बनाए। लखनऊ के लिए यश ठाकुर और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिए। इस जीत के साथ लखनऊ सुपर जाएंट्स की प्लेऑफ का टिकट लगभग पक्का हो गया है। वहीं मुंबई को अपना आखिरी मुक़ाबला हर हाल में जीतना होगा।

Updated on:
17 May 2023 07:00 am
Published on:
16 May 2023 11:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर