
एमएस धोनी की याचिका पर 15 जून को मद्रास हाईकोर्ट में होगी सुनवाई।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की ओर से तमिलनाडु कैडर के आईपीएस अधिकारी संपत कुमार के खिलाफ दायर अदालत की अवमानना मामले में मद्रास उच्च न्यायालय गुरुवार को सुनवाई करेगा। न्यायमूर्ति एम सुंदर और के गोविंदराजन थिलकावड़ी ने सोमवार को धोनी का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ वकील पीआर रमन और आईएएस अधिकारी के वकील पेरुम्बलाविल राधाकृष्णन से कहा कि आम तौर पर अदालत हर गुरुवार को अदालत की अवमानना मामले की सुनवाई करती है और इसलिए इस मामले की सुनवाई भी 15 जून गुरुवार को होगी।
एमएस धोनी ने आईपीएल सट्टेबाजी घोटाले में उनका नाम लेने के लिए आईपीएस अधिकारी के खिलाफ 100 करोड़ रुपये के मानहानि का मुकदमे दायर किया था। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने इसके जवाब में आईपीएस अधिकारी के लिखित बयान में न्यायपालिका के खिलाफ टिप्पणी को लेकर अदालत की अवमानना का मामला दर्ज कराते हुए संपत कुमार को सजा देने की मांग की है।
टिप्पणी अदालती कार्यवाही को बदनाम करने वाली
तमिलनाडु के महाधिवक्ता आर शनमुगसुंदरम् ने क्रिकेटर को अदालत की अवमानना अधिनियम के तहत अपनी याचिका दायर करने की अनुमति दी थी।शनमुगसुंदरम ने यह स्पष्ट होने के बाद अनुमति दी थी कि लिखित बयान में आईपीएस अधिकारी द्वारा की गई टिप्पणी अदालती कार्यवाही को बदनाम करने वाली है।
यह भी पढ़ें : PCB के सामने नहीं झुका BCCI, आपत्ति जताने के बाद भी ले लिया ये बड़ा फैसला
Published on:
12 Jun 2023 05:39 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
