5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Purple Cap IPL 2026: पर्पल कैप की लिस्ट में बड़ा फेरबदल, चार विकेट झटक राजस्थान रॉयल्स का यह गेंदबाज टॉप पर

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए रोमांचक मैच के बाद पर्पल कैप की दौड़ में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। इस मैच में कुछ गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन ने लिस्ट को पूरी तरह बदल दिया। आइए एक नजर डालते हैं आईपीएल 2026 की ताजा पर्पल कैप लिस्ट पर।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Apr 05, 2026

IPl 2026

रवि बिश्नोई ने टॉप की पर्पल कैप की लिस्ट (photo - IPL)

IPL 2026 Updated Purple Cap List: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में अब तक 9 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स (RR) और पंजाब किंग्स (PBKS) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी को प्रभावित किया है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) निराशाजनक शुरूआत के साथ संघर्ष कर रहे हैं।

रविवार को गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए रोमांचक मैच के बाद पर्पल कैप की दौड़ में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। इस मैच में कुछ गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन ने लिस्ट को पूरी तरह बदल दिया। आइए एक नजर डालते हैं आईपीएल 2026 की ताजा पर्पल कैप लिस्ट पर।

गुजरात के खिलाफ स्पिनर रवि बिश्नोई ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर के स्पेल में 41 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। बिश्नोई ने अपने आईपीएल करियर में पहली बार एक मुकाबले में 4 विकेट निकाले। इसी के साथ वे अब आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

IPL 2026 पर्पल कैप की लिस्ट

रैंक खिलाड़ीमैचओवरगेंदेंविकेटऔसतरन
1रवि बिश्नोई27.042511.4057
2विजयकुमार वैशाख28.048514.4072
3टी. नटराजन27.042413.2553
4लुंगी एनगिडी27.446415.2561
5जयदेव उनादकट26.036412.5050

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मैच में बिश्नोई ने एक विकेट हासिल किया था। इस तरह उन्होंने सिर्फ दो मैचों में 11.40 की शानदार औसत से ही 5 विकेट चटकाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज वैशाख विजयकुमार हैं। वैशाख ने भी 2 मैचों में 5 विकेट लिए हैं। लेकिन उनकी इकॉनमी बिश्नोई से अच्छी नहीं है, इसलिए पर्पल कैप उनके पास नहीं है।

तीसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स (DC) के तेज गेंदबाज टी. नटराजन हैं। नटराजन ने 2 मैचों में 13.25 की औसत से 4 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी 7.57 की है। दिल्ली के ही एक और तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी चौथे नंबर पर हैं। एनगिडी ने भी दो मैचों में 15.25 की औसत से चार विकेट लिए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के जयदेव उनादकट इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने दो मैचों में 12.50 की औसत से चार विकेट लिए हैं।