9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MS Dhoni Birthday: क्रिकेट के साथ-साथ व्यापार में भी जमकर चलता है धोनी का दिमाग, इन बड़े बिजनेस में लगाया पैसा

कैप्टन कूल' के नाम से मशहूर धोनी का दिमाग क्रिकेट के अलावा व्यापार में भी जमकर चलता है। उन्होंने कई बड़ी कंपनियों में भी पैसा लगाया है। धोनी काफी समय से पोल्ट्री फार्म के बिजनेस में भी हैं। तो आइए जानते हैं किन बड़े बिजनेस में धोनी ने निवेश किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
dhoni_ms.png

Mahendra Singh Dhoni Birthday: पूर्व भारतीय कप्तान और विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आज यानि 7 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मनाएंगे। सात जुलाई 1981 को जन्मे धोनी ने 15 साल के करियर में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। कैप्टन कूल' के नाम से मशहूर धोनी का दिमाग क्रिकेट के अलावा व्यापार में भी जमकर चलता है। उन्होंने कई बड़ी कंपनियों में भी पैसा लगाया है। धोनी काफी समय से पोल्ट्री फार्म के बिजनेस में भी हैं। तो आइए जानते हैं किन बड़े बिजनेस में धोनी ने निवेश किया है।

सेवेन (7): इस लाइफस्टाइल ब्रांड ने साल 2016 में महेंद्र सिंह धोनी कंपनी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनने का ऑफर दिया था। बाद में धोनी कंपनी के बोर्ड में शामिल हो गए और अब वह कंपनी के फुटवेयर सेक्शन के मालिक हैं।

स्पोर्ट्स फिट- बाय एम.एस. धोनी: फिटनेस से जुड़े इस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में धोनी का भी शेयर है। यह कंपनी देश भर में 200 से अधिक जिम चलाती है।

चेन्नई फुटबॉल क्लब: क्रिकेट में आने से पहले धोनी को फुटबॉल बहुत पसंद था। वह इंडियन सुपर लीग की फुटबॉल टीम ‘चेन्नई फुटबॉल क्लब’ के मालिक हैं।

माही रेसिंग टीम इंडिया: रेसिंग बाइक को लेकर धोनी की दीवानगी जग जाहिर है। उनके पास महंगी बाइक्स का शानदार कलेक्शन भी है। वह सुपरस्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप फ्रेंचाइजी में ‘माही रेसिंग टीम इंडिया’ के मालिक हैं। माही रेसिंग
टीम इंडिया, दिल्ली में वसंत कुंज और यूके में लंदन से ऑपरेट करती है।

होटल माही रेज़िडेंसी: महेंद्र सिंह धोनी होटल मालिक भी हैं। होटल का नाम होटल माही रेज़िडेंसी है। यह होटल झारखंड के रांची में हैं। धोनी के स्वामित्व वाले होटल की कोई अन्य फ्रेंचाइजी नहीं है। इन कंपनियों के अलावा भी धोनी का नाम
कई दर्जन ब्रांड और बिजनेस से जुड़ा हैं।