
लीड्स।भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni ) ने रविवार को अपना 38वां जन्मदिन मनाया। धोनी के जन्मदिन सेलिब्रेशन में बेटी जीवा, पत्नी साक्षी और भारतीय क्रिकेट टीम ( Indian cricket team ) के सदस्य भी मौजूद रहे।
धोनी के जन्मदिन पर केक काटने के लम्हों का एक वीडियो उनकी पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।
महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा बयान, कुछ लोग चाहते हैं मैं संन्यास ले लूं
आईसीसी के तीनों टूर्नामेंट्स जीतने वाले एकमात्र कप्तानः
महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को टी-20 विश्व कप, वनडे विश्व कप और चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब दिलवाया था।
धोनी को उनके जन्मदिन पर क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था आईसीसी और बीसीसीआई ने भी बधाई दी।
आईसीसी ने अपने ट्विटर पर लिखा, "एक आदमी, अरबों भावनाएं। जीवन भर की यादें। हैप्पी बर्थडे, एमएस धोनी।"
बीसीसीआई ने ट्विटर पर लिखा, "चार विश्व कप, चार अलग-अलग लुक। आपको को कौन सा सबसे ज्यादा पसंद है? एक तस्वीर चुनें। हैप्पी बर्थडे धोनी।"
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही भारतीय क्रिकेट टीम पहली बार टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक तक पहुंची थी।
वर्ल्ड कप में धोनी की हो रही आलोचनाः
इंग्लैंड एंड वेल्स में आयोजित हो रहे आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 ( ICC Cricket World Cup 2019 ) में महेंद्र सिंह धोनी की धीमी बल्लेबाजी को लेकर लगातार आलोचना हो रही है।
Updated on:
08 Jul 2019 04:00 pm
Published on:
07 Jul 2019 09:46 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
