सचिन ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा, "मुझे लगता है कि यह एक महत्वपूर्ण पारी थी और धोनी ने वही किया जिस चीज की टीम को जरूरत थी। अगर वह 50वें ओवर तक क्रीज पर टिकते हैं तो फिर वह बाकी बल्लेबाजों की भी मदद कर सकते हैं। उनसे यही उम्मीद थी और उन्होंने किया भी।"