11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2024: धोनी को देखने के लिए फैन ने खरीदे 64,000 रुपए के टिकट, 3 बेट‍ियों की फीस कर दी कुर्बान

धोनी के एक फैन ने दावा किया है कि उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के मैच का टिकट 64, 000 रुपये में खरीदा है। ताकि वो अपने हीरो धोनी को देख सकें। इतना ही नहीं इसके लिए उस शख्स ने अपनी तीन बेटियों की स्कूल फीस कुर्बान कर दी।

less than 1 minute read
Google source verification
dhoni_.jpg

MS Dhoni, Chennai super kings, IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के दुनिया में लाखों फैंस हैं। मैदान में जब धोनी बल्लेबाजी के लिए आते हैं तो चारों ओर उनका ही नाम गूंजता है। धोनी की एक झलक पाने के लिए ये फैंस बेताब रहते हैं। ऐसे ही एक फैन का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। धोनी की एक झलक पाने के लिए उनके एक फैंस ने पागलपन की सारी हदें पार कर दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी के एक फैन ने दावा किया है कि उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के मैच का टिकट 64, 000 रुपये में खरीदा है। ताकि वो अपने हीरो धोनी को देख सकें। इतना ही नहीं इसके लिए उस शख्स ने अपनी तीन बेटियों की स्कूल फीस कुर्बान कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक शख्स ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में केकेआर के खिलाफ खेले मैच के टिकट खरीदे था।

शख्स ने बताया कि वह पहले टिकट लेना चाहते थे, जिस वजह से उन्होंने अपनी 3 बेटियों की फीस में देरी कर दी। इस फैन के साथ उसकी तीन बेट‍ियों ने भी सीएसके का यह मैच देखा। धोनी के फैन ने कहा, 'मुझे टिकट नहीं मिला, इसलिए मैंने ब्लैक में 64,000 रुपये में टिकट खरीदे। बच्चों के स्कूल की फीस जमा करनी थी, लेकिन मैं एक बार धोनी को सामने खेलते हुए देखना चाहता था। इसलिए मैंने यह कदम उठाया।'

इस व्यक्ति की छोटी बेटी ने कहा, 'मेरे पिता ने यह टिकट पाने के लिए काफी मेहनत की है। जब धोनी खेलने आए तो हम बहुत खुश थे।' इन लोगों ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए व्हिसल पोड्डू भी बजाया। बता दें चेन्नई सुपर किंग्स अपना अगला मुकाबलो 14 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ खेलेगा।