28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

14 साल बाद भारत की जीत पर भावुक हुआ महेंद्र सिंह धोनी, कहा – मेरी दिल की धड़कनें बढ़ गईं ….

भारत की जीत से बाद हर कोई भावुक हो गया। खिलाड़ियों से लेकर टीवी कॉमेंटेटर्स तक सभी की आवाज़ में आंसू झलक रहे थे। इसी बीच धोनी ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय टीम को बधाई दी है और अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है।

2 min read
Google source verification

MS Dhoni, T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हरा टी20 वर्ल्ड कप का फ़ाइनल मुक़ाबला जीत लिया। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल से चला आ रहा आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म किया। भारत ने यह दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जीता है। इससे पहले 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने ट्रॉफी जीती थी।

भारत की जीत से बाद हर कोई भावुक हो गया। खिलाड़ियों से लेकर टीवी कॉमेंटेटर्स तक सभी की आवाज़ में आंसू झलक रहे थे। इसी बीच धोनी ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय टीम को बधाई दी है और अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है। धोनी ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ' चैंपियंस 2024. मेरी दिल की धड़कनें बढ़ गईं थी। शांत रहने, आत्मविश्वास रखने और आप लोगों ने जो किया, उसके लिए बधाई। सभी भारतीयों की ओर से और दुनिया भर में रहने वाले भारतीयों की तरफ से वर्ल्ड कप वापस घर लाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। बधाई हो। अरे हां इस अनमोल जन्मदिन के उपहार के लिए धन्यवाद।'

दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारतीय टीम चौथी बार वर्ल्ड चैंपियन बनी। 1983 में वेस्टइंडीज को हराकर कपिल देव की कप्तानी में पहली चैंपियन बनी थी। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में 2007 में भारत ने पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता। 2011 में धोनी की ही कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कप जीता। इसके बाद बारबाडोस में रोहित शर्मा ने भारत को टी20 में चैंपियन बनाया। इसके साथ ही कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी की क्लब में रोहित शर्मा शामिल हो गए।

बता दें भारत पिछले साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फ़ाइनल और वनडे वर्ल्ड कप फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारकर खिताब से चूक गया था लेकिन इस बार उसने पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए खिताब अपने नाम किया। विराट कोहली को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। कोहली ने इस जीत के बाद टी20 से संन्यास की घोषणा कर दी।