29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत बंद में सपरिवार शामिल हुए महेंद्र सिंह धोनी! जानें वायरल हो रही इस तस्वीर की सच्चाई

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है कि आज के भारत बंद के समर्थन में महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी के साथ पेट्रोल पंप पर बैठे। जानें इस तस्वीर की सच्चाई...

2 min read
Google source verification
dhoni

भारत बंद में सपरिवार शामिल हुए महेंद्र सिंह धोनी! जानें वायरल हो रही इस तस्वीर की सच्चाई

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत के विरोध में आज कांग्रेस समेत कई अन्य राजनीतिक दलों ने भारत बंद का आवाहन किया है। बंद का असर भारत के अलग-अलग राज्यों में देखा जा रहा है। राजधानी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में एकजुट विपक्ष ने पेट्रोल, डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में आहूत 'भारत बंद' के समर्थन में सोमवार को पैदल मार्च किया। राजघाट और जाकिर हुसैन कॉलेज के बीच 1.8 किलोमीटर लंबा मार्च निकाला गया। इसके अलावा यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी यातायात को रोका गया। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हुई कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी बंद के समर्थन में हैं।

पेट्रोल पंप पर बैठे धोनी की तस्वीर वायरल-
फेसबुक पर धोनी की यह तस्वीर करीब एक घंटे पहले डाली गई। इस तस्वीर के साथ कैप्शन दिया गया कि पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती क़ीमतों के ख़िलाफ़ मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पेट्रोल पंप पर ही सपरिवार धरने पर बैठे। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर आग की तरह फैल रही है। फेसबुक के साथ-साथ ट्वीटर पर भी कई लोगों ने इस तस्वीर को शेयर किया है।

क्या है इस तस्वीर की सच्चाई-
वायरल हो रही धोनी की यह तस्वीर तो बिल्कुल सच्ची है। लेकिन जिस मैसेज के साथ इसे फैलाया जा रहा है, वो गलत है। पेट्रोल पंप पर बैठे धोनी की यह तस्वीर आज की नहीं है। यह तस्वीर 30 अगस्त की है। हिंदी समाचारपत्र हिन्दुस्तान की वेबसाइट पर धोनी की इस तस्वीर के साथ एक फोटो गैलरी 30 अगस्त को बनी थी। उस स्टोरी में यह बताया गया कि एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए शिमला पहुंचे धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ पेट्रोल पंप पर बैठे थे।

भारत बंद में कई राजनीतिक दल है साथ-
आज के भारत बंद में कांग्रेस के साथ-साथ जनता दल सेकुलर (जेडी-एस), तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, (एनसीपी), लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी), राष्ट्रीय लोक दल, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी और आम आदमी पार्टी (आप) एक साथ है।

Story Loader