12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई इंडियस ने मार्क बाउचर को दी बड़ी ज़िम्मेदारी, महेला जयवर्धने को हटा बनाया हेड कोच

IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 के लिए दिग्गज विकेटकीपर मार्क बाउचर को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है। वे महेला जयवर्धने की जगह यह ज़िम्मेदारी संभालेंगे। जयवर्धने को कुछ दिन पहले मुंबई इंडियंस का को ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस बनाया है।

2 min read
Google source verification
ipl_mumbai.png

Mumbai Indians Head Coach: पांच बार की आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर मार्क बाउचर को अपना हेड कोच नियुक्त किया है। उन्हें श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने की जगह यह ज़िम्मेदारी दी गई है। जयवर्धने साल 2017 में मुंबई के हेड कोच बने हुए थे और अब तक इस पद पर रहे। इस दौरान टीम तीन बार चैंपियन बनी। उनके इस्तीफे के बाद अब मार्क बाउचर को यह ज़िम्मेदारी दी गई है।

जयवर्धने को कुछ दिन पहले मुंबई इंडियंस का को ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस बनाया है। वहीं मार्क बाउचर ने हालही में घोषणा की थी कि वे टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के हेड कोच के पद से इस्तीफा दे देंगे। मुंबई इंडियंस के हेड कोच की जिम्मेदारी मिलने के बाद बाउचर ने कहा 'मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त होना एक सम्मान और सौभाग्य की बात है। एक फ्रैंचाइज़ी के रूप में उनके इतिहास और उपलब्धियों ने उन्हें स्पष्ट रूप से विश्व के सभी खेलों में सबसे सफल खेल फ्रेंचाइजी में से एक के रूप में स्थापित किया। मैं चुनौती के लिए तत्पर हूं और परिणामों की आवश्यकता का सम्मान करता हूं। यह महान नेतृत्व और खिलाड़ियों के साथ एक मजबूत इकाई है। मैं इस गतिशील इकाई में मूल्य जोड़ने के लिए तत्पर हूं।'

वहीं टीम के मालिक आकाश अंबानी ने कहा 'मुंबई इंडियंस में मार्क बाउचर का स्वागत करना खुशी की बात है। मैदान पर अपनी सिद्ध विशेषज्ञता के साथ और एक कोच के रूप में अपनी टीम को कई जीत के लिए मार्गदर्शन करने के साथ, मार्क एमआई के लिए बहुत अधिक मूल्य जोड़ेंगे और इसकी विरासत को आगे बढ़ाएंगे।'

अफ्रीका की कोचिंग करते हुए बाउचर के आंकड़े काफी अच्छे रहे हैं। 2019 में वे दक्षिण अफ्रीका टीम के कोच बने थे। इसके बाद से दक्षिण अफ्रीका ने 10 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की, जिसमें इस साल जनवरी में भारत के खिलाफ 2-1 से टेस्ट सीरीज जीत भी शामिल है। टीम इस समय आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। सीमित ओवरों के क्रिकेट में भी बाउचर के कोच रहते टीम ने अब तक 12 वनडे और 23 टी20 इंटरनेशनल मैच जीते हैं।