18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद छलका ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का दर्द, इन खिलाड़ियों पर फोड़ा ठीकरा

ऐसा छठी बार है जब ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सका। टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श बेहद दुखी हैं और उन्होंने खराब प्रदर्शन का ठीकरा चोटिल हुए खिलाड़ियों पर फोड़ा है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Feb 18, 2026

AUS vs SL Match Highlights

ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान मिचेल मार्श। (फोटो सोर्स: IANS)

Mitchell Marsh, T20 World Cup 2026: आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच मंगलवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अहम मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया। इसी के साथ दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक बंटा, जिसने ऑस्ट्रेलिया को 'सुपर-8' से बाहर का रास्ता दिखा दिया। ग्रुप-बी से ऑस्ट्रेलिया के बजाय जिम्बाब्वे ने अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

ऐसा छठी बार है जब ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सका। टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श बेहद दुखी हैं और उन्होंने खराब प्रदर्शन का ठीकरा चोटिल हुए खिलाड़ियों पर फोड़ा है।

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद मार्श का बयान

मार्श ने कहा, "सच कहूं तो, यह हमारे लिए बहुत निराशाजनक है। हम सुपर 8 के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके। चोटों की वजह से हमें बहुत दिक्कतें हुईं। इसके अलावा, हमने बहुत अच्छा क्रिकेट भी नहीं खेला। हम अपना आखिरी मैच अच्छा खेलकर 2026 T20 वर्ल्ड कप को पॉजिटिव नोट पर खत्म करना चाहतेहैं, लेकिन यह हमारे लिए बहुत दुख की बात है। अगले राउंड में पहुंचने के लिए ज़िम्बाब्वे को बधाई।"

ऑस्ट्रेलिया का टी20 विश्व कप में सफर

ऑस्ट्रेलिया ने 2007 से टी20 विश्व कप के सभी संस्करणों में हिस्सा लिया है। 2010 में वे फाइनल तक पहुंचे लेकिन इंग्लैंड से हारे। 2007 और 2012 में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। 2021 में ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। मिचेल मार्श की नाबाद 77 रन की पारी के दम पर न्यूज़ीलैंड को फाइनल में हराया। 2024 में कंगारु टीम सुपर-8 तक पहुंची लेकिन भारत और अफगानिस्तान से हार के बाद सेमीफाइनल नहीं खेल पाई। इस बार 2026 के संस्करण में टीम को में ग्रुप स्टेज से ही विदा होना पड़ा।