11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WPL 2024: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुक़ाबला आज, जानें कब-कहां और कैसे देख पाएंगे मैच

WPL 2024, Where and where to watch free match: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2024 के प्रसारण का अधिकार स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के पास है। आप स्पोर्ट्स 18 के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

2 min read
Google source verification
wpl_2024_.jpg

Womens Premier League 2024 Live Streaming: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का दूसरा सीजन आज से शुरू होने जा रहा है। इस सीजन का पहला मुक़ाबला गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) और पिछले बाद की रनरअप दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस लीग की ओपनिंग सेरेमनी आयोजित करेगा। तो आइए जानते हैं आप इस मैच को कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं।

WPL 2024 कब खेला जाएगा मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मैच?
WPL का पहला मुक़ाबला मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच शुक्रवार 23 फरवरी यानी आज खेला जाएगा।

WPL 2024: कहां खेला जाएगा मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मैच?
मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच यह मुक़ाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

WPL 2024: कब शुरू होगा मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मुकाबला?
मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस 7. 00 बजे होगा।

WPL 2024: कब शुरू होगी इस लीग की ओपनिंग सेरेमनी
मैच शुरू होने से ठीक एक घंटे पहले यानि 6.30 बजे इस टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी।

WPL 2024: कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे WPL के मैच?
वुमेन प्रीमियर लीग के प्रसारण का अधिकार स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के पास है। आप स्पोर्ट्स 18 के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

WPL 2024: फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा ऐप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं।

WPL 2024: फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में विमेंस प्रीमियर लीग के सभी मैच देख सकते हैं।

दोनों टीमें
मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत, केर, ट्रायॉन, हेली, हुमैरा, वोंग, कलिता, नट साइवर-ब्रंट, पूजा, प्रियंका, सैका, यास्तिका, शबनिम, सजना, अमनदीप, फातिमा, कीर्तन।

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), रोड्रिग्स, हैरिस, शैफाली, एलिस, सदरलैंड, अरुंधति, अश्विनी, जोनासेन, मारिजैन, स्नेहा, मिन्नू, राधा, शिखा, अपर्णा, तानिया, पूनम, तितास साधु।