रोहित शर्मा के आउट होने पर मचा बवाल, वीडियो देखकर आप ही बताएं Out या Not Out
आईपीएल के इतिहास का 1000वां मैच मुंबई और राजस्‍थान के बीच खेला गया। कप्तान रोहित शर्मा के 36वें जन्मदिन पर इस मैच में मुंबई ने शानदार जीत दर्ज की। इस मैच कप्तान रोहित शर्मा का विकेट चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। रोहित को पारी के दूसरे ओवर में ही संदीप शर्मा ने क्लीन बोल्ड आउट कर दिया था। अब सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद बवाल शुरू हो गया है। वायरल वीडियो में साफ पता चलता है कि संदीप शर्मा की गेंद स्टंप में लगी ही नहीं थी। राजस्थान के विकेटकीपर संजू सैमसन के ग्लव्स से स्टंप की गिल्लियां उड़ी हैं। अब सोशल मीडिया पर इस फैसले को लेकर फैंस का गुस्सा जमकर फूट रहा है।