13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AUS vs ENG 1st Innings Highlights: मिचेल स्टार्क की कहर बरपती गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड ने टेके घुटने, 172 पर हुई ढेर

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 33 ओवर के अंदर 172 रन पर सिमट गई। मिचेल स्टार्क ने कहर बरपाते हुए सात विकेट झटके, जबकि डेब्यूटेंट डॉगेट को दो विकेट मिले।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Nov 21, 2025

गाबा टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने नहीं किया कोई बदलाव (Photo - EspncricInfo)

Australia vs England, 1st Innings Highlights: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के पहले ही दिन मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने पूरी तरह दबदबा बना लिया है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन यह निर्णय पूरी तरह उलटा पड़ गया। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी के सामने इंग्लिश बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आए और महज 172 रन पर पूरी टीम ढेर हो गई।

'बैजबॉल' के बार फिर इंग्लैंड पर भारी पड़ा

इंग्लैंड के कप्तान कप्तान बैन स्टोक्स का पहले बल्लेबाजी करने का फैसला पूरी तरह गलत साबित हुआ। इंग्लैंड को पहले ही ओवर में झटका लगा जब स्टार्क ने पहले ही ओवर में जैक क्राउली को आउट किया। क्राउली खाता नहीं खोल सके। जल्द झटका लगने के बावजूद इंग्लैंड ने 'बैजबॉल' रणनीति अपनाते हुए आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी। लेकिन पर्थ की उछाल भरी पिच पर यह रणनीति आत्मघाती साबित हुई।

मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी

33 रन के कुल स्कोर पर स्टार्क ने बेन डकेट को एलबीडब्ल्यू आउट कर दूसरा झटका दिया। डकेट 21 रन ही बना सके। वहीं इसके तुरंत बाद जो रूट खाता खोले बिना स्टार्क की गेंद पर स्लिप में लाबुशेन को कैच थमा बैठे। इसके बाद उपकप्तान हैरी ब्रूक और ओली पोप ने चौथे विकेट के लिए 55 रनों की लड़ाकू साझेदारी की। पोप ने आक्रामक बल्लेबाजी की, लेकिन जब वे अर्धशतक से मात्र 4 रन दूर थे, तब कैमरून ग्रीन की गेंद उनके पैड पर लगी और एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। पोप 58 गेंद पर 46 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

डेब्यूटेंट डॉगेट ने भी शानदार गेंदबाजी की

इसके बाद कप्तान बेन स्टोक्सी को भी स्टार्क ने पवेलियन भेजा। स्टार्क ने स्टोक्स को क्लीन बोल्ड किया। वह छह रन बना सके। डेब्यूटेंट डॉगेट ने हैरी ब्रूक को विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया। ब्रूक 52 रन बना सके। इसके तुरंत बाद ने स्टार्क ने गस एटकिंसन को आउट किया। वह एक रन बना सके। स्टार्क की यह इस पारी में पांचवीं सफलता रही।

डॉगेट ने फिर ब्राइडन कार्स को लाबुशेन के हाथों कैच कराया। वह छह रन बना सके। इसके बाद आखिरी के दो बल्लेबाजों को स्टार्क ने चलता किया। जेमी स्मिथ 22 गेंद में 33 रन और मार्क वुड खाता खोले बिना आउट हुए। इस तरह स्टार्क की दमदार गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड की टीम बेबस नजर आई। स्टार्क ने मात्र 58 रन देकर सात विकेट लिए। यह उनके करियर का सबसे अच्छा फिगर है। वहीं डॉगेट ने दो विकेट झटके। इन दोनों के अलावा एक विकेट कैमरून ग्रीन को मिला।