31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वनडे बल्लेबाजों में शीर्ष पर मिताली का राज

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा जारी की गई ताज़ा वनडे महिला बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान प
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kuldeep Panwar

•

Updated: 30 Oct 2017, 8:55 PM IST

mithali raj number 1 womens batter

दुबई । भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा जारी की गई ताज़ा वनडे महिला बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर हैं। मितली 753 अंक के साथ शीर्ष पर है वही आस्ट्रेलिया की बल्लेबाज एलिस पैरी 725 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। न्यूजीलैंड की एमी सैदरवेट 720 अंको के साथ तीसरे स्थान पर हैं। आस्ट्रेलिया की खिलाड़ी मेग लानिंग इस रैंकिंग में पहले स्थान से पिछड़ते हुए 718 अंको के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं। चोटिल होने के कारण लानिंग इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में टीम के साथ शामिल नहीं हुईं।

आईसीसी महिला गेंदबाज़ रैंकिंग
महिला गेंदबाजों की रैंकिंग की बात करे तो भारत की दिग्गज गेंदबाज झूलन गोस्वामी 652 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इसमें दक्षिण अफ्रीका की खिलाड़ी मारिजाने काप 656 अंक के साथ पहले स्थान पर हैं। वही वेस्टइंडीज की गेंदबाज़ टेलर 626 अंक और ऑस्ट्रेलिया की स्कूट 619 अंक के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया की धाकड़ आलराउंडर एलिस पैरी की बल्लेबाज़ी के साथ साथ गेंदबाज़ी में भी अच्छी रैंक है। पैरी 558 अंक के साथ 12वे स्थान पर है।

आईसीसी टीम रैंकिंग
विश्व टीम रैंकिंग रैंकिंग की बात की जाए तो अपनी कप्तान मेग लानिंग की अनुपस्थिति के बावजूद इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में 1-2 से जीत हासिल करते हुए आस्ट्रेलिया महिला टीम ने टीम रैंकिंग में 129 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया है। इंग्लैंड ने इस माह की शुरुआत में आस्ट्रेलिया को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया था, लेकिन आस्ट्रेलिया ने दो अंकों के अंतर से एक बार फिर शीर्ष पर कब्जा जमा लिया है। 127 अंक के साथ इंग्लैंड दूसरे ,118 अंक के साथ न्यूज़ीलैंड तीसरे और 116 अंक के साथ भारत चौथे स्थान पर है। विश्व कप के बाद अब तक कोई भी सीरीज नहीं खेलने की वजह से भारतीय महिला टीम विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर है।