Amo Sharks vs Mis Ainak Knights inShpageeza Cricket League 2025: अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी विश्व क्रिकेट का जाना-पहचाना नाम हैं, लेकिन किसी ने भी उन्हें मंगलवार को छक्का मारने वाले 18 वर्षीय खिलाड़ी जैसा गौरवान्वित कभी भी नहीं किया होगा। जी हां! हम बात कर रहे हैं 40 वर्षीय मोहम्मद नबी के 18 वर्षीय बेटे की, जिसने काबुल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए शापेजा क्रिकेट लीग मैच में अपनी पिता की पहली गेंद पर छक्का लगाकर उनका स्वागत दिया। अनुभवी क्रिकेटर मोहम्मद नबी जहां मिस ऐनाक नाइट्स की तरफ से खेल रहे थे, वहीं विपक्षी टीम अमो शार्क्स की तरफ से उनके बेटे हसन ईसाखिल खेल रहे थे।