3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोहित शर्मा और शोएब मलिक जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़कर इस अफगानी बल्लेबाज ने रचा इतिहास

बांग्लादेश को गुरुवार रात को खेले गए तीसरे और आखिरी मैच में एक रन से हराकर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 8 Jun 2018, 3:03 PM IST

AFGHANISTAN CRICKET TEAM

रोहित शर्मा और शोएब मलिक जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़कर इस अफगानी बल्लेबाज ने रचा इतिहास

नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट टीम को गुरुवार रात को खेले गए तीसरे और आखिरी मैच में एक रन से हराकर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट गंवाकर 145 रन बनाए, जिसे हासिल करने से बांग्लादेश केवल एक रन से चूक गई। इस सीरीज में शानदार बैटिंग करने वाले अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद ने T20 क्रिकेट में एक खास मुकाम हासिल कर लिया है।

इस सीरीज में शहजाद का प्रदर्शन
मोहम्मद शहजाद ने तीन मैचों में 30 की औसत से 90 रन बनाए हैं। इन रनों को बनाने के लिए उनका स्ट्राइक रेट 116.88 था। इसके साथ ही उन्होंने 2 छक्के और 14 चौके भी लगाए हैं। इस सीरीज में सइमुल्लाह शेनवारी के बाद वह दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। T20 सीरीज के आखिरी ओवर में उन्होंने 22 गेंदों में 26 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दी थी।


रोहित-दिलशान को पछाड़ आगे बढ़े शहजाद
मोहम्मद शहजाद ने अंतर्राष्ट्रीय T20 क्रिकेट में 1900 से भी ज्यादा रन बना लिए हैं। उन्होंने कुल 1906 रन बनाए हैं और उनसे केवल तीन ही बल्लेबाज अब आगे हैं। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय T20 क्रिकेट में जे पी डुमिनी, रोहित शर्मा, शोएभ मालिक और तिलकरत्ने दिलशान को पछाड़ते हुए चौथा स्थान हासिल किया है। अफगानिस्तान जैसे देश के खिलाड़ी द्वारा ऐसी उपलब्धि पाना बहुत बड़ी बात है।


यह तीन खिलाड़ी हैं उनसे आगे
शहजाद अब केवल तीन बल्लेबाजों से T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में रन बनाने के मामले में पीछे हैं। शहजाद से आगे अब तीसरे नंबर पर 1983 रनों के साथ भारतीय कप्तान विराट कोहली हैं। दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम 2140 रनों के साथ हैं। पहला स्थान भी न्यूजीलैंड के खिलाड़ी का है। मार्टिन गुप्टिल 2271 रनों के साथ इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं।