
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को बांग्लादेश दौरे के बाद एक बड़ा झटका लगा है। बांग्लादेश से भारत वापस आते वक़्त सिराज का बैग गायब हो गया है। जिसके बाद भारतीय गेंदबाज ने एयर विस्तारा एयरलाइन्स से एक विशेष गुहार लगाई है। इंडियन पेसर ने ढाका से मुंबई के लिए वाया दिल्ली एयर विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट पकड़ी थी। लेकिन इस दौरान उनका एक बैग गुम हो गया।
सिराज ने 'एयर विस्तारा' को टैग करते हुए ट्वीट किया, 'मैं 26 दिसंबर को फ्लाइट नंबर यूके182 और यूके951 में ढाका से दिल्ली होते हुए मुंबई आ रहा था। चेक इन के वक्त तीन बैग थे, जिनमें से एक गुम हो गया। मुझे उम्मीद है कि बैग मिल जाएगा और बिना देरी के मुझ तक पहुंच जाएगा। हालांकि अब तक मुझे इस बारे में कोई अपडेट नहीं दी गई है।'
सिराज ने आगे लिखा है, 'उस बैग में मेरी सभी जरूरी चीजें थीं। मैं आपसे निवेदन करता हूं कि आप उसे खोजने की प्रक्रिया शुरू करें और जितनी जल्दी हो सके उसे हैदराबाद भेज दें।'
सिराज द्वारा किए गए ट्वीट के जवाब में विस्तारा ने लिखा, 'हेलो मिस्टर सिराज. यह सुनकर आश्चर्य हुआ। हमारा स्टाफ आपके बैग का पता लगाने के लिए पूरी कोशिश करेगा और जितनी जल्दी हो सके आपको अपडेट भी देगा। प्लीज आप जब भी वक्त मिले तो अपना कॉन्टेक्ट नंबर हमें सेंड कर दीजिएगा।'
सिराज ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने छह विकेट हासिल किए थे। उनका बेस्ट 20 रन देकर तीन विकेट रहा। अब अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज में नजर आएंगे।
Published on:
28 Dec 2022 01:30 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
