
महेंद्र सिंह धोनी अपनी एक्टिंग स्किल्स पर काम कर रहे हैं।
MS dhoni Acting skills: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हालही में अपना 41वां जन्मदिन मनाया है। कैप्टन कूल ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने अपना आखिरी मैच 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। क्रिकेट से रिटायर होने के बाद धोनी खेती किसानी, कड़कनाथ मुर्गी पालन और कई अन्य काम कर रहे हैं। इन सब के बीच धोनी कई सारे कमर्शियल ऐड में भी दिखाई दे रहे हैं। इन विज्ञापनों में वे गंजे से लेकर बूढ़े तक हर तरह का किरदार निभा रहे हैं।
धोनी कई वर्षों से टीवी विज्ञापनों का जाना माना चेहरा हैं। लेकिन रिटायर होने के बाद वे अपनी एक्टिंग स्किल्स को भी टेस्ट करते नज़र आ रहे हैं और पिछले कुछ विज्ञापनों में कई तरह के अवतार में नज़र आए हैं।
यह भी पढ़ें : युवराज सिंह की इस हरकत की वजह से गांगुली देने वाले थे इस्तीफा, फिर द्रविड़ ने ऐसे रोका
इंडियन प्रीमियर लीग (2022) के लिए शूट किए गए एक विज्ञापन में धोनी सफ़ेद बड़ी आर बाल में दिखाई दिये। इसमें उन्होंने एक बूढ़े आदमी का रोल निभाया है। इस विज्ञापन में धोनी को पहचानन बहुत मुश्किल है।
आईपीएल का एक और विज्ञापन है। इसमें धोनी बौद्ध भिक्षु बने हुए हैं। इस विज्ञापन में धोनी ने सिर मुंडवाया हुआ है। वहीं एक अन्य आईपीएल विज्ञापन में वे गोल्डन बालों में नज़र आ रहे हैं। इसमें धोनी एक रॉकस्टार बने हुए हैं। इन सभी विज्ञापनों में धोनी की एक्टिंग कबीले तारीफ है। वे किसी ट्रेन्ड एक्टर से कम नहीं लग रहे हैं। यह विज्ञापन आईपीएल 2021 के दूसरे फेज का है।
इसके अलावा धोनी अब एक वेब सीरीज में भी नज़र आने वाले हैं। जिसका नाम अथर्व है। धोनी ने खुद इस वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया है। इस वेब सीरीज में धोनी एक योद्धा की भूमिका में नज़र आने वाले हैं। इस सीरीज के लिए उनका अवतार भगवान शिव क अवतार जैसा दिख रहा है।
बता दें धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने टेस्ट में 6 शतक, एक दोहरा शतक और 33 अर्धशतक की मदद से कुल 4876 रन बनाये हैं। जबकि वनडे में 10 शतक और 73 अर्धशतक की मदद से 10773 रन बनाये हैं। अंतरराष्ट्रीय टी20 की बात करें तो उन्होंने दो अर्धशतक की मदद से कुल 1617 रन बनाये हैं। इसके अलावा धोनी वनडे में दुनिया के तीसरे सबसे सफल विकेट कीपर हैं।
Updated on:
08 Jul 2022 03:26 pm
Published on:
08 Jul 2022 02:33 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
