
धोनी की लव लाइफ
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का क्रिकेट करियर बहुत ही शानदार रहा। आज वो अपना 41वां जन्मदिन अपने परिवार के साथ लंदन में मना रहे हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को ICC की तीनों ट्राफी दिलाई। धोनी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में किसी से बात नहीं करते हैं। अपने क्रिकेट करियर में भी वो ज्यादातर मीडिया से दूर रहे। सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रैंस में भी उन्होंने अपनी बात रखी। धोनी जरूर अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहे। साक्षी के साथ शादी से पहले धोनी का साउथ इंडियन फिल्मों की एक्ट्रेस राय लक्ष्मी से अफेयर की चर्चा थी। धोनी ने तो इस बारे में कभी बात नहीं की लेकिन राय लक्ष्मी ने जरूर मीडिया को ये बात बताई।
धोनी का स्वभाव हमेशा शांत रहा है। मैदान के अंदर भी वो काफी कूल रहते हैं। एक्ट्रेस राय लक्ष्मी के साथ धोनी का नाम भी काफी जुड़ा था। आपको ये जानकर काफी हैरानी होगी कि दोनों की लव स्टोरी काफी मशहूर रही थी। दोनों की मुलाकात साल 2008 आईपीएल के दौरान हुई थी। IPL के इस सीजन के बाद ही दोनों के लिंकअप की बातें सामने आई थी। दोनों का रिश्ता हालांकि ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और जल्द ही ब्रेकअप हो गया था।
आपको बता दें राय लक्ष्मी 2008 में IPL के पहले सीजन में टीम चेन्नई सुपर किंग्स की ब्रांड एम्बेसडर बनी थीं। इस दौरान ही धोनी से उनकी मुलाकात हुई थी। इन दोनों का रिलेशन ज्यादा लंबा नहीं चला था। इन दोनों का रिश्ता क्यों टूटा ये किसी को नहीं पता है। कुछ समय पहले राय लक्ष्मी ने कहा था कि धोनी के रिश्ता उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी। राय लक्ष्मी यह भी कह चुकी है कि अब उस बात को कई साल बीत चुके हैं और अब लोगों को इस बारे में चर्चा करना बंद कर देना चाहिए।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी रेसलर ने WWE Raw में Veer Mahaan का खाना चुराया, भारतीय स्टार ने की हवा टाइट!
राय लक्ष्मी और धोनी को लेकर कुछ समय पहले मीडिया में कुछ अफवाहें उड़ी थी। राय लक्ष्मी ने इन बातों को बंद करने के लिए कहा था। राय लक्ष्मी का तमिल फिल्मों में बड़ा नाम हैं और कुछ बॉलीवु़ड की फिल्मों में भी वो नजर आ चुकी हैं। खैर अब ये बात काफी पुरानी हो चुकी है। साल 2010 में महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी से शादी कर ली थी। धोनी की एक प्यारी बेटी भी है, जिसका नाम जीवा हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारी सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Patrika पर पाएं।
Published on:
07 Jul 2022 04:13 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
